Principal's Message

प्राचार्य की कलम से.....
वर्ष 2013 में स्थापित शासकीय विज्ञान महाविद्यालय अम्बिकापुर, सरगुजा जिले के अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में संचालित सरगुजा संभाग का एकमात्र विज्ञान महाविद्यालय है। यहाॅं विज्ञान संकायों में अध्ययन-अध्यापन का कार्य किया जा रहा है तथा दो महत्वपूर्ण विषयों में स्नातकोत्तर की कक्षाऐें संचालित हैं।
स्नातक स्तर पर बी.एस-सी. सूचना प्रौद्योगिकी, बी.एस-सी. बायोटेक्नोलाॅजी, बी.एस-सी. सूक्ष्मजीवविज्ञान, बी.एस-सी. वायोलाॅजी, बी.एस-सी. गणित एवं स्नातकोत्तर स्तर पर एम.एस-सी. रसायन एवं एम. एस-सी. गणित के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।
उच्च शिक्षा का यह नवाचार महाविद्यालय छात्र छात्राओं को संस्कारित कर उनके संपूर्ण विकास में सहायक होगा जिससे युवा पीढ़ी अपनी सकारात्मक उर्जा को राष्ट्र के विकास एवं निर्माण में अंतरित करने में सक्षम होगा।
प्रिय विद्यार्थियों ! हम आप सभी का नये शैक्षणिक सत्र् में हार्दिक स्वागत करते हैं तथा 

विश्‍वास

 दिलाते हैं कि संस्था का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक वातावरण आपको उत्साहित एवं प्रभावित करेगा। मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूॅं।
 डाॅ. श्रीमती कुसुमलता 

विश्‍वकर्मा

 प्राचार्य